नरेंद्र नाग बने हायर सेकेंडरी स्कूल जामगांव की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) के अध्यक्ष

0

नरहरपुर। नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव स्थित शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में सोमवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) के गठन एवं पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री सराधू राम मंडावी ने की। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पालकों, ग्राम के गणमान्य नागरिकों तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री नरेंद्र नाग को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (SMC) का अध्यक्ष, श्री नाथूराम मरकाम को उपाध्यक्ष तथा संस्था के प्राचार्य श्री सराधू राम मंडावी को समिति का सचिव चुना गया। वहीं श्री खेदूराम कुंजाम (व्याख्याता) को सदस्य नियुक्त किया गया।

समिति में ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्रीमती भगवती उइके एवं उपसरपंच श्री सुरेश शोरी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती चंद्ररेखा उपाध्याय, सुमित्रा शोरी, लता शोरी, अनीता शोरी, हरिचंद कुंवर, सदाराम शोरी, अजित नेताम, विजय साहू, चंद्रभान शोरी, संजय शोरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय के समग्र विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय की विभिन्न विकास गतिविधियों में जनसहभागिता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

*_संवाददाता, गौरव शोरी, नरहरपुर_*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment