महतारी वंदन योजना से सशक्त हो रही हैं माताएं-बहनें, हर माह मिल रही ₹1,000 की आर्थिक सहायता
नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महतारी वंदन योजना महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,000 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जा रही है। इससे महिलाओं में खुशी का माहौल है और वे इस राशि का उपयोग घरेलू आवश्यकताओं के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य जरूरी खर्चों में कर रही हैं।
भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार भास्कर एवं मंडल मंत्री श्री कोमल नेवला ने कहा कि महतारी वंदन योजना सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में उन्हें सहयोग प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने बताया कि गांवों में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनकी आजीविका मजदूरी पर निर्भर है। ऐसे श्रमिक परिवारों के लिए श्रमिक कार्ड के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। श्रमिक परिवारों के बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृत्ति सहित कई योजनाएं संचालित हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में सहायता मिलती है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं और आर्थिक सहायता पहुंचाना है। महतारी वंदन योजना, श्रमिक कल्याण योजनाओं और छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं से महिलाओं, श्रमिकों और उनके बच्चों को लाभमिल रहा है, जिससे परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती मिलने के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें