नगरी में ताश से जुआ खेलते 4 जुआरी गिरफ्तार, 1.12 लाख का मशरूका जब्त

0

धमतरी। धमतरी जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरी पुलिस ने जुआ खेलते हुए 4 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹12,500 नगद सहित 4 मोटरसाइकिल और 52 पत्ती ताश, कुल करीब 1,12,500 का मशरूका जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, नगरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगरनाला-चारगांव रोड क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 लोगों को 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹12,500 नगद, 4 मोटरसाइकिल कीमत करीब 1,00,000 तथा 52 पत्ती ताश बरामद की। इस तरह पुलिस ने कुल 1,12,500 का मशरूका जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार ध्रुव (वार्ड क्रमांक 07), भानु कुमार साहू (वार्ड क्रमांक 04), भागवत यादव (वार्ड क्रमांक 05) और जयप्रकाश साहू (वार्ड क्रमांक 03), सभी निवासी नगरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

धमतरी पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें