सिमगां-चंदेरी ओवरब्रिज के पास हादसा, मवेशी से टकराई कार; बुजुर्ग,दम्पत्ति,की दर्दनाक मौत गोवर्धन यदु

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा  से लगभग 15 किलोमीटर दूर सिमगा बिलासपुर-रायपुर मुख्य मार्ग NH-130 पर ग्राम चंदेरी ओवरब्रिज के पास बुधवार सुबह करीब 6:15 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पति पत्नी दोनों बुजुर्गों की,दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल ट्रेवल्स की कार क्रमांक CG-04-NX-4478 बिलासपुर से बैंगलोर की ओर जा रही थी। इसी दौरान ग्राम चंदेरी ओवरब्रिज के पास सड़क पर मौजूद एक मवेशी को कार ने ,जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि वाहन चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाए जाने के कारण यह हादसा हुआ।
हादसे में कार में सवार रिचर्ड आईस्लेय डिंगर उम्र 74 वर्ष का घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी स्तरीना डिंगल उम्र 70 वर्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई । 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ और चालक की वास्तविक भूमिका क्या थी, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।
NH-130 पर मवेशियों के सड़क पर आ जाने से इस तरह के हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर आवारा मवेशियों की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग की है।पुलिस के अनुसार जब एन, एच,आई,एम्बुलेंस के चालक द्वारा घटना स्थल ग्राम चंदेरी के पास एक्सीडेंट होने के बाद, गंभीर रुप से घायल मृतक की पत्नी को सी, एच, सी, सिमगा लाया गया तब घायल महिला द्वारा अपने सामान, बैग, पर्स, चालक को पूछने पर उनके द्वारा जानकारी नहीं होना बताया गया और गुमराह किया गया जिससे कि विवाद की स्थिति निर्मित हो गई जबकि सामान एवं पर्स एम्बुलेंस में ही था विवाद एवं शान्ति भंग की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एम्बुलेंस चालक प्रमोद मारकण्डेय पिता रेखलाल मारकण्डेय उम्र 25,वर्ष निवासी सिमगा के विरुद्ध 126,135,(3)के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है ।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें