*भारत सरकार की ADIP योजना के तहत तिल्दा-नेवरा नगर पालिका में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया गोवर्धन यदु*
गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा। भारत सरकार की Adip योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा परिसर में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती चन्द्र कला डाक्टर खुमान वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भारत सरकार की ADIP योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम एवं सम्मानजनक बनाना है। उन्होंने योजना का अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुँचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला वर्मा ने दिव्यांगजनों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें