*15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उमरादाह स्कूल में बैठक आयोजित नरहरपुर*

0

नरहरपुर। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के आयोजन की तैयारियों को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरादाह में शाला स्टाफ एवं शाला विकास प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं भव्य तरीके से मनाने को लेकर विभिन्न तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से ध्वजारोहण एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में श्री कोमल नेवला, अध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति एवं भाजपा मंत्री, भाजपा मंडल नरहरपुर के नाम का प्रस्ताव रखा गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय जूरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति, जिला कांकेर, श्री राधेलाल नाग, उपाध्यक्ष शाला विकास प्रबंधन समिति तथा सरपंच श्री प्रशांत भास्कर के नाम प्रस्तावित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मोहम्मद अस्लम प्राचार्य वा संस्था प्रमुख करेंगे वा शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण, मार्च-पास्ट एवं सलामी का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं इनाम का वितरण किया जाएगा।

बैठक में समारोह को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शाला स्टाफ तथा शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों ने आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को उत्साह, अनुशासन एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें