कबीरधाम जिले मे सेवादल की बैठक संपन्न।
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा दिनांक 03 अगस्त 2026 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के नेतृत्व में कबीरधाम जिले की एकदिवसीय सेवादल की मासिक बैठक किया गया । जिले की सेवादल के कार्यकारिणी को संबोधित करते हुये श्री अरुण ताम्रकार जी ने कहा कि सेवादल को और अधिक गति से कार्य करने के लिए डिजिटल फॉर्म में आना जरूरी है तथा जनसेवा के लिए छत्तीसगढ़ में आपदा प्रबंधन तथा लीगल सेल की अलग से एक टीम बनाई गई है जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्या का समाधान सेवादल के साथियों की सहभागिता से त्वरित हल किया जा सके ।
बैठक मे प्रदेश प्रभारी महामंत्री श्री मनोज वर्मा , कोषाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा , प्रदेश सचिव रोशन सिंग राजपुत, डॉ. जयप्रकाश बारले, वाल्मिकि वर्मा, जिलाध्यक्ष पदुम सेन के साथ भागीरथी साहू, रामसजीवन धुर्वे, यूएनएस कौशिक श्रीमती प्रमिला पांडे, श्रीमती पंच बाई ,नरेंद्र धुर्वे, अफजल खान, भूपेंद्र राजपूत ,राजेंद्र, वैशाखूराम, सुखचंद राजकुमार धुर्वे, प्रशांत सिंह बैस, रमा विश्वकर्मा , लुकेश वर्मा आदि उपस्थित रहे ।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें