भानुप्रतापपुर–संबलपुर रोड पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

0
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
भानुप्रतापपुर–संबलपुर मार्ग पर बुधवार को अचानक एक चलती मोटरसाइकिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। बाइक से धुआं निकलते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और सुरक्षित दूर हट गया। देखते ही देखते मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिर गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन मोटरसाइकिल बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें