झूठी शिकायत व झूठे आरोप के खिलाफ थाने में की गई लिखित शिकायत।

0
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा।   ग्राम पंचायत तुलसी में गोठान को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, यहां कई विकास कार्य पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। वर्तमान में विधिवत तरीके से दुकानों का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए पूरी प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही निर्माण के बाद इन व्यवसायिक परिसर की दुकानों से जो किराया आएगा उसे भी गोठान के लिए खर्च किया जाएगा, सरपंच, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सोच के अनुरूप ही कार्य किए जा रहे हैं।ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा के सरपंच गुलाब आडील, उपसरपंच मनीषा वर्मा सहित पंचगण आदि ने नेवरा थाना में लिखित आवेदन पत्र देकर बताया की कुछ लोगों द्वारा झूठी अफवाहें फैलाई जा रही है झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि गोठान में व्यावसायिक परिसर का निर्माण कर लाखों रुपए में बेचा जा रहा है और ऐसे लोगों द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। आवेदन में बताया गया कि अभी किसी तरह का कोई निर्माण कार्य किया ही नहीं गया है।वहीं आवेदन में यह भी कहा गया है कि एक महिला जिसका नाम सोमती जांगड़े बताया गया है जिसके द्वारा लिखित शिकायत की बात कही गई है इस महिला के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही गई है एवं शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग भी की गई है। आवेदन में कहा गया है कि व्यावसायिक परिसर का निर्माण पूरी प्रक्रियाओं के तहत किया जा रहा है और इन व्यावसायिक परिसर से जो आमदनी होगी उसे गोठान में गौ माता के संरक्षण, संवर्धन के लिए खर्च किए जाएंगे, बताया गया है कि इसमें ग्राम सभा की सहमति सहित पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहमति है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा बेवजह बदनाम करने की कोशिश भी की जा रही है, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत तुलसी के शासकीय जमीनों पर बेधड़क अवैध कब्जा किया जा रहा है जिसकी सुरक्षा व ग्राम विकास के लिए ही पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने व्यवसायिक परिसर निर्माण करने का निर्णय लिया है और उसी के अनुरूप ही कार्य किए जाएंगे।
वहीं सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने प्रेस क्लब तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष को भी एक लिखित आवेदन देकर निवेदन किया है कि किसी तरह के अफवाओं की खबर प्रकाशित न की जाए,पूरी सच्चाई व प्रक्रियाओ की जाँच कर ली जाए।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

एक टिप्पणी भेजें