कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल 27 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के पदस्थापना आदेश जारी
कांकेर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर द्वारा जिले के पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 27 अधिकारी-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को आगामी आदेश तक उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन स्थानों पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत उप निरीक्षक (उनि.) आलोक सुबोध को थाना कोड़ेकुर्से से थाना रावघाट का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक (सउनि.) विजय मंडावी को रक्षित केंद्र कांकेर से यातायात शाखा कांकेर तथा निमाईचंद डे को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना पखांजूर भेजा गया है।
इसी तरह प्रधान आरक्षक संतुराम नेताम को थाना कोड़ेकुर्से से चौकी कट्टे, देवनारायण गंगासागर को थाना ताड़ोकी से रक्षित केंद्र कांकेर, धर्मेन्द्र कोर्राम को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना ताड़ोकी तथा भावासिंह मरकाम को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना कोड़ेकुर्से पदस्थ किया गया है।
आरक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव किया गया है। सोमनाथ कावड़े को थाना चारामा से थाना आमाबेड़ा, रोशन लाल नेताम को थाना अंतागढ़ से थाना कांकेर, रमेश कुमार तारम को थाना भानुप्रतापपुर से यातायात शाखा कांकेर, योगेश्वर भेड़िया को थाना आमाबेड़ा से रक्षित केंद्र कांकेर तथा राकेश कुमार ध्रुव को थाना कोयलीबेड़ा से थाना दुर्गूकोंदल भेजा गया है।
इसके अलावा मनोज कुमार टेकाम को थाना दुर्गूकोंदल से थाना कांकेर, दिनेश कुमार उसेंडी को चौकी कट्टे से रक्षित केंद्र कांकेर, नंदकुमार ओटी को चौकी दुधावा से चौकी हल्बा, उमेश पिस्दा को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना रावघाट, रोहित कुमार नेताम को थाना अंतागढ़ से रक्षित केंद्र कांकेर तथा योगेश मरकाम को थाना कोरर से थाना कांकेर पदस्थ किया गया है।
वहीं निलेश कुमार साहू को थाना नरहरपुर से थाना कोड़ेकुर्से, जगड़ू नरेटी को थाना पखांजूर से थाना नरहरपुर, सरस्वती गाड़वे को थाना पखांजूर से रक्षित केंद्र कांकेर, अन्नपूर्णा पोया को थाना बड़गांव से थाना नरहरपुर, विद्या मंडावी को थाना चारामा से रक्षित केंद्र कांकेर, सुनीता उईके को थाना सरोना से थाना चारामा तथा सरिता गोड़ी को थाना नरहरपुर से चौकी दमकसा भेजा गया है।
इसी क्रम में उमाभारती नेताम को चौकी कट्टे से थाना कोरर तथा मनीराम मंडावी को थाना ताड़ोकी से थाना आमाबेड़ा पदस्थ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल से विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

0 Comments
एक टिप्पणी भेजें