गर्ल्स वॉशरूम में पानी भरने से छात्राओं को परेशानी, 3 दिन में समाधान की मांग*

0
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
भानुप्रतापपुर महाविद्यालय के गर्ल्स वॉशरूम में पानी जमा होने से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि वॉशरूम की साफ-सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण समस्या लगातार बनी हुई है।
छात्राओं ने बताया कि इस संबंध में महाविद्यालय प्रबंधन से लगातार शिकायत की जा रही है। समस्या के फोटो और वीडियो भी उनके पास मौजूद हैं। छात्राओं ने प्रबंधन से वॉशरूम की तत्काल साफ-सफाई, पानी की निकासी तथा आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है।
छात्राओं ने महाविद्यालय प्रबंधन को 3 दिनों का समय दिया है। उनका कहना है कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं होने पर वे संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत प्रस्तुत करेंगी।
छात्राओं ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग किसी के विरोध में नहीं, बल्कि छात्राओं की मूलभूत सुविधा, स्वच्छता और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए है।

Share this article

Show comments