*“जनता जानना चाहती है — आखिर कांग्रेस के आरोपों का आधार क्या है?”- संकेत नशीने*

0
प्रेस विज्ञप्ति

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

*कांकेर ग्रामीण*
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान की जगह कांग्रेस पार्टी बचाओ का नारा देना चाहिए जिस तरीके कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा देश में जब वोट की राजनीति करने के लिए झूठ का सहारा लेती हैं जिसे जनता ने हमेशा अस्वीकार किया है , लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए केवल नारे देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक आरोप को तथ्यों और प्रमाणों के साथ जनता के सामने रखना आवश्यक है।
लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास से सुनिश्चित होती है। यदि कांग्रेस पार्टी को मतदाता सूची या चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता की शिकायत है, तो उसे संबंधित निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष प्रमाणों सहित प्रस्तुत करना चाहिए, ताकि नियमानुसार जांच हो सके।
मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सभी राजनीतिक दलों की साझा जिम्मेदारी है। इस विषय पर किसी भी राजनीतिक दल को जनता के बीच भ्रम फैलाने के बजाय प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए।
अंततः लोकतंत्र की असली ताकत देश की जनता और उसका मताधिकार है। इसलिए कांग्रेस पार्टी को अपने अभियान से जुड़े आरोपों और दावों को स्पष्ट तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना चाहिए।

Share this article

Show comments