*खंडी नदी के पास ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार, घायल अस्पताल से रेफर; पुलिस ने ट्रक किया जब्त*
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*कांकेर ग्रामीण*
खंडी नदी के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। घटना के बाद घायल को तत्काल भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सूचना मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारी ट्रक को जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें