सेवानिवृत्ति, प्राचार्य रामकुमार ध्रुव को शाला परिवार ने दी भावभीनी विदाई गोवर्धन यदु
गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा।विकासखण्ड सिमगा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनसांकरा में सेवानिवृत्त प्राचार्या रामकुमार ध्रुव के सम्मान में गरिमामय विदाई सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने रामकुमार ध्रुव का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया ।
शाला के शिक्षकों एवं पालकों ने उनके सम्मान में कहा कि प्राचार्य रामकुमार ध्रुव जिन्होंने अपने 41 वर्ष 11 माह के कार्यकाल में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अपने इतने लंबे कार्यकाल में विकासखण्ड सिमगा के अनेकों शालाओं में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करते हुए शिक्षा का अलख जगाया है । वहीं विद्यार्थियों की ओर से धनराज साहू ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधि पत्रकार सहित शिक्षकगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
फोटो--
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें