पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में "एग्जाम वारियर और पराक्रम दिवस" थीम पर हुए भव्य चित्रकला प्रतियोगिता
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 23 जनवरी 2024 को परीक्षा पर चर्चा किताब " एग्जाम वारियर" में सुझाए गए बिंदुओं और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान की सफलतम परियोजना चंद्रयान 3, खेलों में भारत की सफलता, विकसित भारत एवं पराक्रम दिवस थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिले की अग्रणी शिक्षण संस्था केन्द्रीय विद्यालय कांकेर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री राजू गोस्वामी, कार्यक्रम समन्वयक श्री प्रदीप विश्वास और निर्णायक मंडल सहायक प्राध्यापक द्वय श्री आर. एल. सिन्हा एवं श्री प्रकाश राज साहू, व्याख्याता श्री मुरारी देवांगन द्वारा दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए प्राचार्य श्री गोस्वामी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे भारत भर के 500 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों में लगभग 50000 से अधिक विद्यार्थी इस पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसी तारतम्य में केंद्रीय विद्यालय कांकेर में कुल 100 विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। जिनमें जिले के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, शा. उ. मा. वि. सिदेसर, शा. उ. मा. वि. नरहरदेव, शा. उ. मा. वि. सिंगारभाट, शा. कन्या उ. मा. विद्यालय, शा. उ. मा. वि.इच्छापुर, शा. उ. मा. वि. आतुरगाँव, सरस्वती शिशु मंदिर, जे. पी. इंटरनेशनल, पैराडाइस स्कूल और सेंट माइकल के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किए।
इस चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एग्जाम वारियर में सुझाए गए मंत्रों एवं अन्य विषयों पर सुन्दर एवं प्रेरणादायी पेंटिंग बनाए हैं। भारत आज विश्व पटल पर उत्तरोत्तर उन्नति कर रहा है । भारत के आर्थिक, सांकृतिक विकास, विज्ञान एवं सूचना प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान में भारत के बढ़ते कदम, चंद्रयान 3 परियोजना एवं उनकी सफलता, विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाडियों विशेषकर महिला खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन-दर्शन और पराक्रम दिवस को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त और जीवंत किए हैं। निर्णायक मंडल द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों की कलाकृतियों को बारीकी से निहारकर सर्वश्रेष्ठ पांच पेंटिंग का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जायेंगे। जबकि बाकी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र और एग्जाम वारियर किताब प्रदान किए जायेंगे । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी, शिक्षकगण और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
0 Comments
Post a Comment