अंतागढ़ में हुआ जिला स्तरीय किसान मेला का भव्य आयोजन किया गया

0

कांकेर:- कांकेर जिले के अंतागढ़ में जिला स्तरीय किसान मेला आयोजन किया गया जहां राधेलाल नाग नगर पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल के उपलब्ध पर कृषि विभाग एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन उन्मुक्त खेल मैदान में किया गया था जहां पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को जैविक खेती, किसानों की आय दोगुनी करने व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इसमें साथ ही साथ संवर्गी विभागों का स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दिया गया। जिसमें क्षेत्र के 600 से अधिक किसान सम्मिलित हुए।



प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रगतिशील कृषक एवं गायत्री हर्बल फार्म चिचगांव के संचालक श्री सोनू राम ध्रुव के द्वारा अणु विज्ञान, जीवाणु विज्ञान एवं ऊर्जा विज्ञान वृक्षाआयुर्वेद (परशुराम गीता) ताराचंद बेलजी तकनीक से सतयुग खेती के बारे में जानकारी दी गई। जैविक खेती के लाभ तथा दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को बताया। किसान भाइयों से आग्रह किया,हमें जहर मुक्त खेती कर धरती मां को बचाना है। हमारी मृदा स्वास्थ होगी, तभी हम स्वास्थ रहेंगे। श्री जितेंद्र मरकाम मंडल अध्यक्ष द्वारा विष्णु की पाती वाचन किया गया, साथ ही कार्यक्रम उपस्थित अन्नदाता कृषक बंधुओ को विष्णु की पाती वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में श्री जितेंद्र मरकाम मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री राधेलाल नाग,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संजय ध्रुव व अन्य सहयोगी कार्यकर्तागण एवं कृषि , सहकारिता,उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यिकी, विभाग के जिला तथा विकासखंड के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment