कांकेर की बेटी भूमि नागवंशी ने बढ़ाया प्रदेश का मान, मिस इंडिया क्वीन ऑफ नेशन में बनी फर्स्ट रनर-अप
कांकेर। जिले की प्रतिभाशाली बेटी भूमि नागवंशी ने नागपुर में आयोजित भव्य ब्यूटी पेजेंट Miss India Queen of Nation में शानदार प्रदर्शन करते हुए फर्स्ट रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में फोटोषूट राउंड, पर्सनल इंटरव्यू राउंड, टैलेंट राउंड और नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड जैसे कई चरण शामिल थे। भूमि नागवंशी ने हर राउंड में आत्मविश्वास, सौंदर्य और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों को प्रभावित किया।
विशेष रूप से नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में भूमि ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को मंच पर जीवंत कर दिया। उन्होंने प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों और कला का अद्भुत प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया, जिससे मंच पर छत्तीसगढ़ की विरासत और गौरव झलक उठा।
अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए भूमि नागवंशी ने कहा –
"मेरे लिए यह उपलब्धि सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि मेरी मेहनत और सपनों की पहचान है। इस मंच ने मुझे खुद को निखारने और नई पहचान बनाने का अवसर दिया। सबसे बड़ी खुशी यह है कि मुझे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का मौका मिला।”
भूमि की इस उपलब्धि से कांकेर जिला ही नहीं, बल्कि पूरा छत्तीसगढ़ गर्व महसूस कर रहा है। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को प्रेरणा का स्रोत प्रदान किया है।




0 Comments
Post a Comment