मावा मोदोल लाइब्रेरी के संचालन हेतु भवन मरम्मत कार्य इन दिनों विवादों के बीच फंसी हुई

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*


*भानुप्रतापपुर*

दूर्गूकोंदल मावा मोदोल लाईब्रेरी के संचालन हेतु भवन मरम्मत कार्य इन दिनों विवादों की बीच फंसी हुई है। डेढ़ महीने पूर्व भवन मरम्मत का मामला इंजीनियर और ठेकेदार के बीच तक सीमित था। पर काम कम और मूल्यांकन ज्यादा हो रही थी, कमीशन तो मूल्यांकन करने वाला का बन ही रहा था, इससे विवाद हुई। ठेकेदार ने नोट गिनने की विडियो बनाई और वायरल हो गया। जिला पंचायत सीईओ ने इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। अब सूचना के अधिकार से खुलासा हुआ है, कि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल है। ठेकेदार ने 26बिल ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल में जमा किया है। और इसी बिल के आधार पर भुगतान भी हो गई है। मरम्मत कार्य में गड़बड़ी हुई है। फिर भी ग्राम पंचायत दुर्गूकोंदल ने भुगतान क्यों किया। मिली जानकारी के अनुसार जिस समय काम स्वीकृत हुई तब दुर्गूकोंदल की सरपंच पार्वती सोरी थी, जब काम पूरा हुआ तो सरपंच शकुंतला नरेटी बन गई है। अब जांच का विषय यह है, ठेकेदार को काम क्यों दिया गया। किसके कहने पर दिया गया। दोनों सरपंच ने अपने कार्यकाल में ठेकेदार को कितना कितना राशि पेमेंट किया। ये जांच में ही पता चलेगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment