नानगुर ब्लॉक के सीडमूड मे ग्राम सभा कर गैर संवैधानिक फरमान जारी कर ईसाई समुदाय से जुड़े लोगो का संवैधानिक अधिकारो का हनन, ईसाई समुदाय से जुड़े लोगो का गांवो मे प्रवेश निषेध के कृत्य पर हाईकोर्ट नें माँगा हैँ छत्तीसगढ़ सरकार व सम्बन्धित अधिकारियों से जवाब, मामला हैँ न्यालय मे विचारणीय बावजूद गैर संवैधानिक कृत्य समझ से परे, जिला प्रशासन तत्काल लेवें संज्ञान शांति भंग करने जैसा कृत्य कहीं नारायाणपुर टू घटना जैसा अंजाम लोगो को भुगतना ना पड़े - नरेन्द्र भवानी /संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच /कांग्रेसी नेता
*नानगुर ब्लॉक के सिडमूड मे ईसाई समुदाय के लोगो को डराने का फैसला ग्राम सभा मे बेहद चिंता और गैर संवैधानिक फैसला, अगर यह फैसला सच मे धार्मिकता बचाने के उद्देश्य से लिया गया तो मेरा चुनौती श्री राजाराम तोडम जी से वह ग्राम सभा का फैसला आदेश कॉपी सील साइन के साथ साझा करें, हम बताएँगे सरपंच और ग्राम अध्यक्ष नें कितना बड़ा किया अपराध ना रह जाएगा पद और ना बचेगी कद क्यूंकि यह हैँ गैर संवैधानिक कृत्य हैँ पद का उपयोग होना हैँ ना की दुरूपयोग,पंचायतो मे सरपंच व ग्राम अध्यक्ष साथियों को गुमराह कर अपराध करवाने मे ना लगे तोडेम जी - नरेन्द्र भवानी/संस्थापक छत्तीसगढ़ युवा मंच/कांग्रेसी नेता*
*मामले मे छत्तीसगढ़ युवा मंच के संस्थापक व कांग्रेसी नेता नरेन्द्र भवानी नें बयान जारी कर कहा हैँ की बीते दिनों नानगुर ब्लॉक के सिडमूड पंचायत मे भाजपा समर्पित नेताओ द्वारा बनाया गया सर्व आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम सभा मे गैर संवैधानिक निर्णय को लिया गया और उस निर्णय मे ईसाई समुदाय से जुड़े लोगो को डराने का फैसला लिया गया जो की बेहद चिंता का विषय हैँ, शांति भंग करने की त्यारी जैसा कृत्य जिसे तत्काल जिला प्रशासन को संज्ञान मे लेना चाहिए, जबकि किसी भी ग्राम सभा को किसी के जीवन यापन पर धार्मिक निर्णयों पर या लोगो के संवैधानिक अधिकारो को कुचलने का फैसला लेने का अधिकार नहीं बावजूद कुछ नेता अपने स्वार्थ मात्र के लिए सरपंच और ग्राम अध्यक्ष साथियों को गुमराह कर ऐसे विषयो पर ग्राम सभा करवा उनका सील साइन का उपयोग कर रहे हैँ, जबकि वे नेता स्वयं जानते हैँ यह कृत्य गैर संवैधानिक कृत्य हैँ*
*मामले मे भवानी नें आगे कहा हैँ की आस पास के पुरे क्षेत्र के ईसाई समुदाय से जुड़े लोग बिलकुल ऐसे फैसलों से डरना नहीं बस्तर की धरती जल जंगल और जमीन पर आप सभी लोगो का हक हैँ यह ऐसे ग्राम सभा कर लोगो के संवैधानिक अधिकारो को कुचलने का काम केवल आर एस एस से जुड़े लोग ही कर सकते हैँ, और ऐसा काम केवल ऊपरी तौर पर ही कर सकते हैँ ऐसे मानसिकता के लोग, पर देश इनके मनमाने फैसले से नहीं चलता बलकी संविधान कानून से चलता हैँ,हमने ऐसे ग्राम सभा के फैसले का आदेश कॉपी माँगा हैँ अगर श्री राजाराम तोडेम जी हुवे सीडमूड मे ग्राम सभा पर फैसला का आदेश कॉपी सील साइन के साथ साझा कर सकते हैँ तो जरूर करें, फिर हम साबित कर देंगे की यह कृत्य कितना सत्य कितना झूठ,वही भवानी नें अपील किया हैँ की सरपंच व ग्राम अध्यक्ष साथियों से अपना हक़ सील साइन ऐसे गैर कानूनी कार्यो पर स्तेमाल ना करें कानून पड़े फिर अपनी मर्जी से फैसला लेवें क्यूंकि बादमे जवाब देहि और कोई नहीं जिसका सील साइन हैँ उसी को देना भरना पड़ता हैँ,यह नेता लोग केवल उकसाने का काम करते हैँ,स्वयं अपना सील साइन नहीं देंगे क्यूंकि यह लोग भली भाँती जानते हैँ क्या सही और क्या गलत*
*भवानी नें आगे कहा हैँ की जिला प्रशासन ऐसे कृत्य पर नजर बनाए रखें, नियम कानून के दायरे मे ही रहकर सभी को रहना चलना हैँ, इस कृत्य की तत्काल जांच की मांग करते हैँ अन्यथा हमें हजारो के साथ कलेक्ट्रेट दफ्तर आना पड़ेगा और मामले पर कार्यवाही की मांग करनी पड़ेगी निवेदन हैँ इस भय जैसा माहौल को उत्पन्न ना होने देवें क्यूंकि यह योजना ही शांति भंग करवाने की ही जैसा दिखाई पड़ता हैँ जो नहीं होना चाहिए, बहुत जल्द बड़ा प्रदर्शन करूँगा*


0 Comments
Post a Comment