12 साल से लंबित धान खरीदी केंद्र की मांग, नहीं खुले तो किसानों ने दी चक्का जाम की चेतावनी!
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
ग्राम पंचायत बांसला और आसपास के गाँवों के किसानों ने आरोप लगाया है कि 12 साल से मांग के बावजूद बांसला में नवीन धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किया जा रहा है।
किसान अभी मजबूरन 10–15 किमी दूरी तय कर संबलपुर मंडी में धान बेचने जा रहे हैं।
किसानों और युवाओं ने बताया कि बांसला में खाद गोदाम बना हुआ है, स्थान भी उपलब्ध है, फिर भी शासन-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। कई बार सीएम, मंत्रियों, सांसद, विधायक से लेकर SDM-तहसीलदार तक को आवेदन दिए गए, लेकिन समाधान नहीं मिला।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 14 नवंबर तक धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं हुआ, तो 17 नवंबर 2025 को संबलपुर मेन चौक में चक्का जाम किया जाएगा।
युवा साथियों ने सभी किसानों से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

0 Comments
Post a Comment