पैराडाइज स्कूल में वैदिक गणित पर विशेष प्रशिक्षण — छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर हुआ आयोजन

0


राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सी.बी.एस.ई. रिसोर्स पर्सन श्रीमती डॉ. प्रतिभा धनेश शेरवानी द्वारा शिक्षकों को वैदिक गणित एवं नवाचार शिक्षण पद्धति पर एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान डॉ. शेरवानी ने शिक्षकों को गुणन तालिकाएँ याद करने के सरल तरीकों, वैदिक गणित के शॉर्टकट ट्रिक्स, गणित शिक्षण में रंगों, आकृतियों और आकारों के उपयोग, तथा एक ही टी.एल.एम. (Teaching Learning Material) से विभिन्न विषयों को पढ़ाने की तकनीक के बारे में जानकारी दी। उन्होंने डाइस और पेपर एक्टिविटी के माध्यम से विद्यार्थियों की जिज्ञासा बढ़ाने, कविता और नाटक का उपयोग कर सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाने जैसे अनेक शिक्षण उपायों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण, राज्य गीत का गायन, रंगोली प्रतियोगिता, और छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य प्रदर्शन किया गया।


यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल एवं रत्ना सागर पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्राचार्य रश्मि रजक, उप प्राचार्य डॉ. श्रेष्ठिता चंदा, तथा कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार पंडा, अनिल कुमार ढाके, एम. भुबनेश्वरी, ऐश्वर्या साहू के मार्गदर्शन में किया गया।


इस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों प्रीति झा, रूबी खान, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, एस. मर्सी, तीरथ साहू, भारती सेठिया, कृष्णापद कुंभकार, सरिता मिश्रा, संगीता भारती, रचना शर्मा, अपूर्वा ठाकुर, उज्जवल निर्मलकर, पेंकटेश पटेल, अभिनव सिंह, मनीषा साहू, तारा चंदेल, निशा जयसवाल, नंदनी साहू, पूजा खरे, अंजू बारले सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


कार्यक्रम शिक्षकों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं नवाचारपूर्ण अनुभव रहा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment