सरोना चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं थाना प्रभारी के मध्य सौहार्द्रपूर्ण बैठक सम्पन्न
सरोना। नवीन थाना सरोना में थाना प्रभारी टी.आई. श्री मालिक राम जी एवं सरोना चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों व सदस्यों के बीच एक सौहार्द्रपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, व्यापारिक सहयोग एवं जनसुरक्षा को लेकर आपसी समन्वय स्थापित करना था।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स सरोना की ओर से थाना प्रभारी श्री मालिक राम जी को “छत्तीसगढ़ महतारी” की मनमोहक तस्वीर सप्रेम भेंट की गई।
थाना प्रभारी महोदय ने उपस्थित जनों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात नियमों, एवं सायबर क्राइम से सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव नागरिकों की सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा समाज के सहयोग से ही अपराधमुक्त वातावरण संभव है।
बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स सरोना के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे —
अध्यक्ष: एवन साहू
उपाध्यक्ष: गौतम पटेल, दीपेश सेठिया
महामंत्री: गोविंद साहू, जितेन्द्र हिरवानी
सचिव: हरीश गंजीर
सह सचिव: हेमंत देवांगन
कोषाध्यक्ष: शैलेश गंजीर
मंत्री: रेयान कुंजाम
संरक्षक: सतीश साहू
मीडिया प्रभारी: भूपेंद्र गंजीर
इसके साथ ही डॉ. बी.एस. साहू, संजय गोलछा, भारत निषाद, दिनेश सहारे, नंदकिशोर साहू, नरेंद्र साहू, अभिमन्यु यादव, गौरव नेताम, संतोष नायक, रोशन सिन्हा, महंत नरेटी, फैजल मेमन, गोलू साहू, निलेश गोलछा, बंटी साहू, सुरेंद्र शोरी सहित चेंबर के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
बैठक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
अंत में सभी सदस्यों ने थाना प्रभारी श्री मालिक राम जी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के समन्वय कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

0 Comments
Post a Comment