कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में 9 आईईडी बरामद, डीआरजी-बीएसएफ की संयुक्त कार्रवाई

0


कांकेर, 29 जनवरी।

जिला पुलिस कांकेर और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना छोटेबेठिया क्षेत्र अंतर्गत कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती इलाके से कुल 9 नग आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए हैं।



पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मोदेमरका के कोटरी नदी किनारे 23 जनवरी 2026 को 3 नग प्रेसर कुकर आईईडी बरामद किए गए थे। वहीं, 29 जनवरी 2026 को ग्राम कलपर थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके से 6 नग प्रेसर कुकर आईईडी (प्रत्येक लगभग 5-5 किलोग्राम), फटाका बम, इलेक्ट्रिक वायर और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई।


बरामद सभी आईईडी को मौके पर ही बम निरोधक दस्ते द्वारा सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट किया गया, जिससे किसी बड़ी घटना को टाल दिया गया।


यह कार्रवाई सुन्दरराज पी. (भा.पु.से.),पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,विपुल मोहन बाला,महानिरीक्षक बीएसएफ सेक्टर भानुप्रतापपुर के मार्गदर्शन में तथा निखिल कुमार (भा.पु.से.),पुलिस अधीक्षक कांकेर और राघवेन्द्र सिंह, सेनानी 94वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के निर्देशन में की गई।


पुलिस ने बताया कि थाना छोटेबेठिया में मामले को लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment