चैन माउंटेन जप्त दुर्गूकोंदल विकासखंड में सक्रिय रेत माफिया में मची हड़कंप
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
*विकासखंड दुर्गूकोंदल में चल रहे रेत खदानों में चैन माउंटेन से हो रही खुदाई के खिलाफ दुर्गूकोंदल के तहसीलदार कार्रवाई शुरू कर दिये हैं। आज दुर्गूकोंदल तहसीलदार की निर्देश पर नायब तहसीलदार दुर्गूकोंदल, आरआई दुर्गूकोंदल, पटवारी डांगरा रेत खदान पहुंचे। और नदी से 100मीटर दूर खड़ी चैन माउंटेन मशीन को पंचनामा बनाकर जप्त किया है। तहसीलदार दुर्गूकोंदल कुलदीप ठाकुर की कार्रवाई से दुर्गूकोंदल विकासखंड में सक्रिय रेत माफियाओं में हड़कंप मची हुई है। दुर्गूकोंदल में दो वैध और दो अवैध खदान चल रहे हैं। निश्चित रूप से तहसीलदार की सक्रियता से अवैध खदान बंद होंगे। और वैध खदानों में चैन माउंटेन से रेत खुदाई पूर्णतः बंद होगी। और खदान में मजदूरों से ट्रेक्टर और हाईवा मशीन लोडिंग होंगी। जिससे गांवों के मजदूरों को रोजगार मिलेगी।*


0 Comments
Post a Comment