झोलाछाप डॉक्टर ने हत्या की धमकी दी, BLO की शिकायत पर अरेस्ट

0


कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के दौरान एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भाग संख्या 47 में नियुक्त बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) अरविंद गाइन को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीएलओ अरविंद गाइन एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत सी श्रेणी नोटिस देने पहुंचे थे। इस दौरान झोलाछाप डॉक्टर नूपुर हावलादार ने बीएलओ के साथ गाली-गलौच की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत सभी आवश्यक और सही दस्तावेज जमा नहीं किए जाने के कारण नोटिस दिया गया था।

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment