कांग्रेस का "मनरेगा बचाओ संग्राम" शुरू चरणबद्ध तरीके से होगा आंदोलन

0


जिला कांग्रेस राजीव भवन कार्यालय में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को कमजोर करने का आरोप लगाया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार उद्योगपति हितों के लिए काम कर रही है मनरेगा जैसी गरीब और मजदूर हितैषी योजना को हटाकर नई योजना लाने की कोशिश सरकार की गरीब विरोधी नीति को दर्शाती है। देश की सबसे प्रतिष्ठित कल्याणकारी कानून से महात्मा गांधी का नाम और उनके मूल्यों को मिटाने का सोचा समझा राजनीतिक प्रयास है। नया विधेयक रोजगार की कानूनी गारंटी को समाप्त कर केंद्र नियंत्रित योजना लागू करना चाहती है इससे ना तो काम की गारंटी रहेगी ना समय पर भुगतान की गारंटी होगी। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पूरे देश में एक माह से अधिक समय तक चलाया जाएगा इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव जाकर मजदूरों को सरकार की नीतियों के प्रति जागरूक करेंगे, मजदूरों से रोजगार की गारंटी छीनना देश के श्रमिक वर्ग के साथ बड़ा धोखा है। यदि सरकार हमारी मांगों को नजरअंदाज करती है तो ग्रामीण क्षेत्र से मजदूरों का पलायन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास, 12 से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर संपर्क, 30 जनवरी को वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना,31 से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना, 7 फरवरी से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव, 16 फरवरी से 25 फरवरी तक आंचलिक अखिल भारतीय स्तरीय मनरेगा बचाओ रैली का आयोजन होना है। इस पत्रकार वार्ता पर जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ समन्वयक विकास चोपड़ा, जिला अध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, प्रदेश सचिव जनक नंदन कश्यप, जितेंद्र सिंह ठाकुर, मनोज जैन, सरजू शोरी, ठाकुर राम कश्यप, पुरुषोत्तम पाटील,लोमेन्द्र यादव, हिरवेंद्र साहू, मिथिलेश शोरी, गोमती सलाम, भारती सलाम, भोम सिंह नाग, रोहिदास शोरी, इशाक अहमद, कृष्णा नायक,विष्णु नेताम, शिवांकित श्रीवास्तव,देवाल नेताम,राजू दुबे, खोमेंद्र उईके,सुमित नायक, कमल ध्रुवा,चंद्रलोक ठाकुर,अमित साहू आदि उपस्थित थे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment