ब्लास्टर क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ सामापन

0


*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

*भानुप्रतापपुर*

दुर्गूकोंदल के बरहेली गांव में प्रतिवर्ष की भांति साल के पहले दिन से ही, लगातार यह 26 वा साल 9 दिवसीय ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता ग्राम पंचायत बरहेली मे रखा गया था , जिसमे 64 टीमों ने इस प्रतियोगिता मे भाग लिया जिसमे दुर्गूकोंदल अंचल के हुलघाट की टीम ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति मे प्रथम बार मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के लोकप्रिय एवं प्रिय सांसद श्री भोजराज नाग का आगमन हुआ और साथ हि देवेंद्र टेकाम (जिला सदस्य कांकेर), सतीश लटीया(प्रदेश उपाध्यक्ष ) पिलम नरेटी (जनपद सदस्य दुर्गूकोंदल), विजय पटेल (अध्यक्ष कँगलू कुम्हार मा. वि. दुर्गूकोंदल, ईशु जनक आरदे(पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल), ऋषभ जैन (विश्व गुरु माइंस आमापारा बरहेली ) ग्राम पटेल मुरहा राम दर्रो,धंन्नू राम उइके (पूर्व भाजपा नेता) दुश्यंत वड़ीवा (सरपंच प्रतिनिधि),शांता अजय दर्रो(उपसरपंच बरहेली), सचिव प्रेमसिंग नाग और समिति के सभी सदस्य मौजूद थे इस सामापन के अवसर पर उपस्थित सांसद को समिति के सदस्यो के द्वारा खुला मंच और क्रिकेट ग्राउंड मे बाउंड्रीवाल की मांग किया गया जिसमे खुला मंच को निर्माण करवाने की घोषणा सांसद महोदय ने की जिसके लिए समिति के सदस्य भागवत मण्डावी, आंनद दर्रो, नेमचंद दर्रो, चिमन यादव,नारायण उइके ,कुमेश जैन, लोमन दर्रो, विनय, बसंत, प्रदीप, लखन,मिथलेश, धनंजय, मुकुंद, हर्ष, नूतन,मिरभ मंडावी ने सांसद महोदय का आभार व्यक्त किया इस प्रतियोगिता को अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि दुष्यंत वड़ीवा ने और मंच संचालन का कार्य संदीप नेताम के द्वारा किया गया।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment