युवा कांग्रेस का प्रदर्शन: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव व मंत्री टंकराम वर्मा का पुतला दहन

0


कांकेर।

बालोद जिले में प्रस्तावित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में कथित भ्रष्टाचार और “राष्ट्रवादी” बयान को लेकर जिला युवा कांग्रेस व विधानसभा युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र नायक और विधानसभा अध्यक्ष खोमेंद्र उइके के नेतृत्व में रेस्ट हाउस के सामने प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव व मंत्री टंकराम वर्मा का पुतला दहन किया गया।


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जंबूरी कार्यक्रम को बिना टेंडर प्रक्रिया के एक अनुभवहीन कंपनी को सौंपा गया, जिससे बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की आशंका है। कार्यकारी जिला अध्यक्ष महेंद्र नायक, विधानसभा अध्यक्ष खोमेंद्र उइके और जिला उपाध्यक्ष सत्यार्थ करायत ने कहा कि सरकार लगातार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और मंत्री अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जंबूरी कार्यक्रम “घोटालों की भेंट” चढ़ गया है।


पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस शिवांकित श्रीवात्सव, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चमन साहू और जिला महासचिव सुरेश नाग ने कहा कि देश के सबसे बड़े युवाओं के आयोजन में इस तरह का कथित घोटाला जनता के पैसे का दुरुपयोग है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब टेंडर हुआ ही नहीं तो कार्य की अनुमति किसने दी और किसके निर्देश पर काम सौंपा गया—यह जांच का विषय है। नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग की।


वक्ताओं ने “राष्ट्रवादी” बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को राष्ट्रवादी बताना अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंत्री को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा को ऐसे मंत्री को तत्काल हटाना चाहिए।


प्रदर्शन में कमलेश पद्माकर, जिला पंचायत सदस्य मृदुला भास्कर, सत्यार्थ करायत, खोमेंद्र उइके, सुरेश नाग, चमन साहू, पार्षद चंद्रलोक ठाकुर, जीत कवाची, आदर्श गुप्ता, अनमोल मंडावी, शेष गजबिए, तारस सिन्हा, तोहिद खान, फैजल मेमन, प्रशांत सिन्हा, किसन साहू, निरंजन भास्कर, पवन कांगे, दिलीप पद्माकर, नरसिंग तेता, हर्षदीप कवाड़े, चंद्रकांत टेकाम, अभिषेक टेकाम, समीर बंछोर, जय स्वांकार्ण, डीगेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment