मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियां हुईं, पर हाई स्कूल मैदान की बाउंड्री आज भी अधूरी
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
भानुप्रतापपुर में पिछड़ा वर्ग समाज के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं की गई थीं। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियाँ भी की गईं। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यक्रम को बीते कई माह का समय हो चुका है, लेकिन उस दौरान *लोक निर्माण विभाग द्वारा तोड़ी गई हाई स्कूल मैदान की बाउंड्री वॉल आज तक पुनः निर्मित या बंद नहीं की गई है।
स्थानीय नागरिकों एवं खेल प्रेमियों का कहना है कि हाई स्कूल मैदान भानुप्रतापपुर का एकमात्र प्रमुख खेल मैदान है,जहाँ प्रतिदिन खिलाड़ी अभ्यास करते हैं और विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित होती हैं। बाउंड्री वॉल टूटे होने के कारण मैदान की सुरक्षा और संरक्षण पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


0 Comments
Post a Comment