खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स ट्रायल में KBKS गोटुल स्पोर्ट्स एकेडमी का दबदबा, कांकेर के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में दिखाया दमखम
बिलासपुर में पहली बार आयोजित खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स ट्रायल में कांकेर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। राज्य की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु यह ट्रायल 06 से 08 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में आयोजित किए गए।
नेशनल ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत कुल सात खेल विधाओं को शामिल किया गया है। रायपुर में जहां वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल और हॉकी के ट्रायल हुए, वहीं बिलासपुर में तीरंदाजी, एथलेटिक्स और तैराकी के ट्रायल संपन्न कराए गए। बिलासपुर में एथलेटिक्स ट्रायल का आयोजन स्वर्गीय बी. आर. यादव स्टेडियम में किया गया।
इन ट्रायल में KBKS गोटुल स्पोर्ट्स एकेडमी, कानापोंड (जिला कांकेर) के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
100 मीटर दौड़ में सत्यपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
5000 मीटर दौड़ में लिकेश्वरी तारम ने द्वितीय, चंपेश कुमार मरकाम ने तृतीय एवं जितेश्वरी ने षष्ठ स्थान हासिल किया।
10000 मीटर दौड़ में चंपेश कुमार मरकाम द्वितीय, लिकेश्वरी चतुर्थ तथा जितेश्वरी षष्ठ स्थान पर रहीं।
800 मीटर में हरभजन मरकाम षष्ठ एवं 1500 मीटर दौड़ में अष्टम स्थान पर रहे।
वहीं 100 मीटर हर्डल में योगिता मरकाम ने तृतीय तथा 400 मीटर हर्डल में टिकेश्वर शोरी ने पंचम स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और KBKS गोटुल स्पोर्ट्स एकेडमी की सुदृढ़ प्रशिक्षण व्यवस्था का अहम योगदान रहा। इस उपलब्धि में कोच प्रभा भगत एवं कोच भावेश सलाम (इंडियन नेशनल ऑफ स्पोर्ट्स) का विशेष मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।
इस उपलब्धि से न केवल खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। KBKS गोटुल स्पोर्ट्स एकेडमी ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर एकेडमी परिवार सहित कानापोंड ग्राम के गायता समरत मंडावी, ग्राम खैरखेड़ा के गायता बलराम जुर्री, पटेल कमलेश्वर साहू, सरपंच बलराम जुर्री, अश्वनी कांगे, नारायण मरकाम, ललित नरेटी, श्रवण दर्रो, हरिश्चंद्र कांगे, गौतम कुंजाम, दुखेश मंडावी, सखा नेताम, कृष्णा शोरी, कुबेर कुंजाम, डॉ. लखन जुर्री एवं दीपक जुर्री सहित प्रशिक्षकों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


0 Comments
Post a Comment