कांग्रेसियों ने रखा "मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत एक दिवसीय उपवास
कांकेर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के विरोध में शहर के गांधी चौक में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय प्रतीकात्मक उपवास का आयोजन किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार पर गरीब मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए जिले भर में आंदोलन तेज करने की घोषणा की है । उपवास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे उपवास कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना को कमजोर किए जाने तथा महात्मा गांधी के नाम को हटाए जाने के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करना बताया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बसंत यादव ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा शुरू की गई जनहित कार्य,योजनाओं के नाम बदलने और उन्हें कमजोर करने के अलावा देश हित में कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है। मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना को जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है, जिससे गरीब और मजदूर वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। केन्द्र सरकार ने योजना का नाम बदलकर गरीब मजदूरों के अधिकारों पर हमला किया है। कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई सड़कों पर उतरकर लड़ेगी। उपवास कार्यक्रम के बाद 12 जनवरी से 29 जनवरी तक कांकेर जिला के सभी ब्लॉकों एवं वार्ड स्तर पर धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। मनरेगा बचाओ संग्राम के कांकेर जिला समन्वयक विकास चोपड़ा ने कहा कि मनरेगा अपने मूल उद्देश्य से भटक चुकी है। सरकार ने महात्मा गांधी के नाम को हटाकर योजना को कमजोर करने का प्रयास किया है, और नए कानून के जरिए रोजगार की गारंटी को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। श्रमिकों से रोजगार की गारंटी को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है। मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए जीवन रेखा थी लेकिन सरकार इसे खत्म करने की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारीयो ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस उपवास कार्यक्रम में जिला समन्वयक विकास चोपड़ा, जिलाअध्यक्ष बसंत यादव, पूर्व विधायक शंकर ध्रुवा, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, नवली मीना मंडावी, सुभद्रा सलाम, हेमंत ध्रुव, मिथलेश शोरी, पुरुषोत्तम पाटिल,राजेश भास्कर,रूपसिंह पोटाई, मनोज जैन, गफ्फार मेमन,लोमेन्द्र यादव,गोमती सलाम, रोहिदास शोरी, इंद्रजीत विश्वास, सुप्रकाश मलिक, चंद्रकांत ध्रुवा, भोम सिंह नाग, झरना ध्रुव, संजना वट्टी, मृदुला भास्कर,कौशल्या शोरी, भारती सलाम, राजू दुबे, चंद्रकांत ध्रुवा, धर्मेन्द्र मेहता, अजय रेणु,शिवांकित श्रीवास्तव, उदय शर्मा, ओमप्रकाश देवांगन, मतीन खान, जितेन्द्र वैध,विजय यादव, चमन साहू, राघवेंद्र राजपूत, लता मंडावी, सुमति नेताम, कृष्णा टेकाम, कमलेश कोमरा, लक्ष्मण गोस्वामी, कमल ध्रुवा, इसहाक अहमद, शेष गजबिए, सुमित राय, मुकेश तिवारी, अमित साहू, पवन कांगे, झमित कड़ियांम,रवि दुग्गा आदि उपस्थित थे।




0 Comments
Post a Comment