आमागढ़ पार्वती दुग्गा नहीं बेच पायेगी धान।
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम आमागढ़ के पार्वती दुग्गा हर साल धान बेच रही थी, इस वर्ष भी 12जनवरी को टोकन जारी हुआ था, 12तारीख को धान बेचने दुर्गूकोंदल पहुंचे तो जगह का अभाव बताकर खरीदी प्रभारी ने वापस लौटा दिया। अब तक इन्हें नया तिथि नहीं मिला। 31जनवरी आखिरी तिथि है। अब धान बेचना मुश्किल हो गया है। धान खरीदी केंद्र दुर्गूकोंदल में बाहर का धान खप रहा है, लेकिन विधवा महिला आमागढ़ की किसान धान बेच नहीं पा रही है, ना कोई मदद मिल रही है।


0 Comments
Post a Comment