धर्म नगरी संबलपुर में माता पहुंचानी आज पुरे श्रद्धा और आस्था के साथ हुआ संपन्न

0


 *लोकेशन भानुप्रतापपुर* 

*रिपोर्टर संतोष बाजपेयी*


 *भानुप्रतापपुर* 

   धर्म नगरी संबलपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला से पूर्व माता पहुंचानी श्रद्धा और आस्था के साथ संपन्न हुई, इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर माता से ग्राम की सुख समृद्धि स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की गई, संबलपुर में माता पहुंचानी का आयोजन बड़े श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ, इसमें जिनको माता आया हुआ रहता है, उसे सफेद वस्त्र पहनकर साथ में नारियल फल, तेल, लेकर शीतला मंदिर पहुंचाते है, जहां पर एकत्रित होकर सभी एक साथ बारात के रूप में निकले, जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्री राम चौक पहुंचे, वहां से सीधे बाजार स्थल के पास बनाएं माता पहुंचनी स्थल बाजे गाजे, डांग डोरी, एवं सिरहा बैगा के साथ एक साथ पहुंचे , जहां पर परिक्रमा कर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। तत्पश्चात ग्राम वासियों के द्वारा लाए नारियल फल तोड़कर प्रसाद के रूप दिया गया।

जिसे लेकर सभी अपने-अपने घर को प्रस्थान हुए। 

*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment