पीडीएफ सप्लाई ठेकेदार द्वारा शासन से आवंटित राशन सामग्री उचित मूल्य दुकानों तक समय पर नहीं पहुंचाई जा रही
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
*क्षेत्र के उचित मूल्य दुकानदारों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन सामग्री की आपूर्ति में अनियमितता का आरोप लगाकर SDM गंगाधर वाहिले को ज्ञापन सौंपा है।*
*पीडीएस सप्लाई ठेकेदार द्वारा शासन से आवंटित राशन सामग्री उचित मूल्य दुकानों तक समय पर नहीं पहुंचाई जा रही है। इसके कारण दुकानदारों को उपभोक्ताओं को राशन वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।*
*संघ प्रवक्ता किशन सोनी, अध्यक्ष सुरेश भंडारी ने बताया शासन से प्राप्त राशन सामग्री एक साथ नहीं दिया जाता है। पहले खेप को दुकानों में ठेकेदार द्वारा पहुँचा दिया जाता है।*
*दुकान में फिर से डिमांड करने पर नहीं पहुँचाया जाता है। कई बार दुकानों तक पहुंचाने के बजाय ठेकेदार द्वारा अन्यत्र दुकानों छोड़ दी जाती है। जिससे दुकानदारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है, जबकि लाभ ठेकेदार को मिल रहा है। इस स्थिति से आम उपभोक्ता भी प्रभावित हो रहे हैं और राशन वितरण व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।*
*विक्रेता सुंदर कांगे ने बताया गुड़ को बारवी छोड़ने के बजाए धनेली में छोड़ दिया। मुझे 1 हजार रुपये गाड़ी किराया कर लाया। कन्हैया पात्र ने बताया कम सामग्री को ठेकेदार द्वारा दुकान में नहीं पहुँचाने से किराए के वाहन से 25 सौ रुपये खर्च कर हितग्राहियों का राशन लेकर आकर वितरण किया।*



0 Comments
Post a Comment