कांग्रेस ने किया मनरेगा बचाओ जनचौपाल का आयोजन
कांकेर। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर द्वारा मनरेगा चौपाल का आयोजन कांकेर ब्लॉक के मरकाटोला,धनेलीकन्हार एवं कन्हारपुरी में कर मनरेगा श्रमिकों से संवाद किया गया। इस चौपाल के माध्यम से केंद्र सरकार पर मनरेगा कानून को समाप्त करने की कथित साजिश का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। मनरेगा चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए एक जीवनरेखा है। इसे बचाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मनरेगा को मजबूत करने और इसके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक समन्वयक जनकनंदन कश्यप ने कहा कि मनरेगा बचाओ अभियान का प्रमुख उद्देश्य रोजगार, मजदूरी और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर जन जागरूकता को बढ़ाना है और यह चौपाल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि ग्रामीण भारत की जीवन रेखा है। केंद्र की भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से इस जन कल्याणकारी योजना को कमजोर कर रही है और भविष्य में इसे समाप्त करने की साजिश रच रही है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव ने कहा कि
जब से भाजपा सरकार बनी है तब से ना तो मनरेगा में पूर्ण रूप से काम और ना ही पूरी मजदूरी मिल रही है। अभी तक कई मजदूर भाई ऐसे हैं, जिन्हें अभी तक मनरेगा का भुगतान पूरा नहीं मिला है। भाजपा सरकार केवल गुमराह कर रही है। भाजपा मारेगा का नाम बदलकर उसे खत्म करने का प्रयास किया है। केंद्र की मोदी सरकार ने 40% भुगतान राज्य सरकार पर डाल दिया है, राज्य सरकार पहले से ही कर्ज में है वहां कैसे मजदूरों का भुगतान करेगी। जानचौपाल में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर, प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोमेन्द्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी सरजू शोरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरोत्तम पड़ोटी, मंडल प्रभारी देवेन्द्र साहू, उमेश साहू,बसंत साहू, झमित कड़ियाम, कमल नागवंशी, तारस सिन्हा, किसन साहू,मनीष दीपक, संदीप ध्रुवा,सुभाष सलाम, किरण साहू,बालकुमार पोया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments
Post a Comment