NSS आमाबेड़ा में युवा दिवस पर सद्भावना रैली एवं दौड़ का आयोजन
आमाबेड़ा। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, आमाबेड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में सद्भावना रैली एवं दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, सद्भाव, अनुशासन एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके विचारों के स्मरण के साथ की गई। इसके पश्चात स्वयंसेवकों एवं युवाओं ने आमाबेड़ा क्षेत्र में सद्भावना रैली निकाली, जिसमें “युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
सद्भावना दौड़ में बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य सी.आर नेताम के द्वारा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को जीवन में अपनाने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवकों एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में प्राचार्य सी आर नेताम कार्यक्रम अधिकारी के एल मरकाम ,अंकित शर्मा तेजपाल मरकाम पीयूष सहिश मोरिस दास एस आर तारम गजेन्द्र ठाकुर सर के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



0 Comments
Post a Comment