कांकेर में ‘पहलाजानी’ संस्थान का नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर सफल

0


कांकेर। भारत की प्रसिद्ध महिला चिकित्सा संस्था पहलाजानी संस्थान द्वारा कांकेर में आयोजित एक दिवसीय नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ उठाया।


इस कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय समाजसेवी संस्था सुनहरे कदम एवं जन सहयोग ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में नि:संतानता विशेषज्ञ डॉ. श्रुति गजेंद्र सहित डॉ. निकिता गोकलानी और डॉ. मुस्कान लालवानी ने अपनी सेवाएं प्रदान कर महिलाओं को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय सलाह दी।



कार्यक्रम का शुभारंभ विघ्न विनाशक गणपति एवं झूलेलाल साईं के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर रानू मैथ्यूज़, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, विजय लक्ष्मी कौशिक, पार्षद मीरा सलाम, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


समाजसेवी एवं जन सहयोग के अध्यक्ष अजय ‘पप्पू’ मोटवानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा कांकेर जैसे क्षेत्र में नि:शुल्क सेवाएं देना गर्व की बात है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की उम्मीद जताई।


शिविर में सिंधु समाज की महिला विंग सुनहरे कदम की अध्यक्ष सुनीता मोटवानी सहित अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।


दिनभर शहर में इस स्वास्थ्य शिविर की चर्चा रही और नागरिकों ने पहलाजानी संस्थान, सुनहरे कदम एवं जन सहयोग की सराहना की।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment