आदि शक्ति गौ माता सेवा समिति छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता किसान मज़दूर व ग्रामीणों के हित में 30 मई को ग्राम अल्दा पहुंचे.... प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू

0
तिल्दा नेवरा गोवर्धन यदु
किसान मज़दूर एवं मजदूर के हितों में  तिल्दा नेवरा ब्लाक के ग्राम अल्दा में जमेंगे , अपकों बतादे की कुम्हारी मानपुर जलाशय बचाओ , प्रदूषण कारी उद्योग  भगाओ संघर्ष मंच के निवेदन पर हो रहे विशाल महापंचायत में आदि शक्ति गौ माता सेवा समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू ने अपने समर्थकों एवं साथियो सहित उक्त विशाल किसान महापंचायत को समर्थन करने 30 मई को अल्दा पहुंच रहे हैं , प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू ने कहा कि प्रदूषण से ग्राम वासियों के  साथ साथ आसपास के क्षेत्र में भी जान लेवा जहर फैलेगा इसलिये उद्योगो को  नहीं लगने देने के संकल्प के साथ पहुंच रहे है।
प्रदेश अध्यक्ष दास जी साहू ने सरकार से अनुरोध किया है कि  क्षेत्र वासियों के बातों में दम है उसे तत्काल विचार कर तत्काल  उद्योग नहीं लगाने का आदेश करें।
और सामने किसानों के खेती किसानी के कार्य आ चुका हैं, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं डीजल पेट्रोल का सुविधा दिलवाया जाये,
अन्यथा क्षेत्र में जिस हिसाब से किसान मज़दूर बहुत ज्यादा परेशान हैं ,आने वाले समय में और बहुत ज्यादा आक्रोश होने के अपार संभावना हैं इसलिये सरकार तत्काल संज्ञान में लेवे और ग्राम अल्दा  सहित क्षेत्र के हित में काम करे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment