लखनपुरी सरस्वती शिशु मंदिर में परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्रों का सम्मान

0

 


कांकेर (लखनपुरी):

लखनपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम समारोहपूर्वक घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. योगेंद्र कुमार साहू (उपाध्यक्ष, सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति जिला कांकेर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार मंडावी (उपाध्यक्ष, समाधान शिक्षण समिति लखनपुरी) ने की। वहीं रूपलाल साहू (गौ सेवा आयोग ब्लॉक अध्यक्ष चारामा), शंकर लाल साहू एवं आर्मी जवान चंद्रशेखर उइके विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


समारोह में अतिथियों ने छात्रों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और उन्हें संस्कारयुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। वर्षभर की सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। खेलकूद में पूरब मंडावी और प्रणय मंडावी उत्कृष्ट रहे, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में नीलम साहू (कक्षा सप्तम) एवं वोम्या सलाम (कक्षा प्रथम) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालयीन गतिविधियों में रिया राजपूत एवं ओम नेताम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


परीक्षा परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त किए। कक्षा अरुण में ख्याति निषाद (96%), आरुषि मंडावी (95.3%) एवं अदिति शोरी (94.6%) शीर्ष पर रहे। कक्षा उदय में पार्थ शोरी (97.3%), दीप्ती निषाद (96%) एवं रजनीश साहू (95.3%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा प्रथम में गरिमा साहू व छायांश निषाद (98.5%) संयुक्त रूप से प्रथम रहे।


कक्षा द्वितीय में हिरवेंद्र साहू (99%), कक्षा तृतीय में देवांशु कुरैटी (98%), कक्षा चतुर्थ में नव्या साहू (97%), कक्षा पंचम में पूरब जुर्री (89%), कक्षा षष्टम में डिगेश पोया (97%), कक्षा सप्तम में हर्षिता साहू (95%) एवं कक्षा अष्टम में धानिका नेताम (87%) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


इस अवसर पर गो विज्ञान परीक्षा एवं संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सफल विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोनसाय साहू एवं अतिथियों द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। विद्यालय के आचार्यों—नरेंद्र जैन, नंदिनी यादव, रोशनी कोमरे, ज्योति राजपूत, क्षमा जुर्री, लालकृष्ण नरेटी, आरती मंडावी, शोभान्ति सिन्हा, रिकेश मंडावी एवं नारायण मंडावी—ने वर्षभर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं संस्कार प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की गई।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment