छत्तीसगढ अहीर आर्मी ने कल्पना यादव के प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने पर दी हार्दिक बधाई
रायपुर/तरपोंगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सी जी बी एस सी) की हाई स्कूल परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में रायपुर जिले के ग्राम तरपोंगी की प्रतिभाशाली छात्रा कल्पना यादव ने 98.67 प्रतिशत अंक (600 में से 592 अंक) प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान हासिल कर अपने गांव, जिले और पूरे यादव समाज का नाम रोशन किया है।
कल्पना यादव ग्राम तरपोंगी के एक साधारण किसान परिवार की बेटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती।
ग्राम तरपोंगी की ही होनहार छात्रा आकांक्षा यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज का गौरव बढ़ाया है। दोनों बेटियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का वातावरण है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई देने उनके निवास पहुंचे अहीर आर्मी के पदाधिकारी एवं समाजजन। इस अवसर पर अहीर आर्मी के सक्रिय सदस्य हीरामणि यदु, सर्व यादव समाज जिला उपाध्यक्ष रोशन यदु, ढालेंद्र यदु तथा सीजी स्टार गजेंद्र यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दोनों छात्राओं को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपस्थित समाजजनों ने कहा कि कल्पना यादव और आकांक्षा यादव की सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को शिक्षा के प्रति प्रेरित करेगी और यह संदेश देगी कि ग्रामीण अंचल की बेटियां भी प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
समस्त अहीर आर्मी एवं यादव समाज की ओर से कल्पना यादव और आकांक्षा यादव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।


0 Comments
Post a Comment