विश्व पर्यावरण दिवस पर पैराडाइज स्कूल में वृक्षारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
कांकेर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पैराडाइज हायर सेकेंडरी सीबीएसई स्कूल, कांकेर में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर विधायक आशाराम नेताम उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, शिशुपाल शोरी, दिलीप जायसवाल, बृजमोहन तिवारी, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, युवा मोर्चा कांकेर के पदाधिकारी एवं भाजपा के जिला कार्यकर्ता शामिल हुए। विद्यालय की प्राचार्य रश्मि रजक की उपस्थिति में अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपित किए तथा पौधों में खाद और पानी डालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक आशाराम नेताम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरित वन और जैव विविधता मानव जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का उल्लेख करते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण, वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन जैसी चुनौतियां गंभीर रूप ले रही हैं। इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझे और इसके लिए सक्रिय योगदान दे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने भी अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने घरों और आसपास पौधरोपण करने, पौधों की नियमित देखभाल करने, पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पेड़-पौधों, वन्यजीवों, पर्वतों, नदियों, तालाबों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रण लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पैराडाइज स्कूल के विद्यार्थी प्रकृति संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
इस बृहद पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य रश्मि रजक, कोऑर्डिनेटर ऐश्वर्या साहू के मार्गदर्शन में वरिष्ठ शिक्षिका प्रीति झा, रूबी खान, पवित्र बराई, दीपांजली गोगोई, वर्षा रामानी, एस. मर्सी, तीरथ साहू, संगीता भारती, सरिता मिश्रा, रिया सोनी, रचना शर्मा, टाकेश्वर साहू, सुकदेव सरकार, लक्ष्मीनारायण नामदेव, रामेश्वरी साहू, पार्वती गजबल्ला, मनीषा साहू, शांतिलीना नेताम, सलमा खान, तारा चंदेल, प्रीति सोरी, पूजा खरे, नंदिनी साहू, नेहा राठौर, लीना जैन, दीक्षा राठौर, रितु, झरना, मंजू साहू सहित समस्त शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

0 Comments
Post a Comment