भाजपा मंडल नरहरपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक 10 जुलाई को, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू रहेंगी मुख्य अतिथि
नरहरपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल नरहरपुर की नियमित मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) प्रात 11:00 बजे संस्कृतिक भवन, नरहरपुर में किया जाएगा। यह बैठक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री महेश जैन के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, कांकेर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक आदरणीय श्रीमती रंजना साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं मंडल प्रभारी आदरणीय श्री विजय कुमार मंडावी की विशेष उपस्थिति रहेगी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल नरहरपुर के अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष कुमार भास्कर करेंगे।
बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण अभियान तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजक एवं सह-संयोजक, जनप्रतिनिधि तथा मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।
भाजपा मंडल नरहरपुर के महामंत्री श्री लक्ष्मी नारायण साहू एवं श्रीमती पुष्पा मंडावी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल एवं सार्थक बनाने की अपील की है। वहीं मीडिया प्रभारी श्री मदन मोहन शर्मा ने बताया कि यह बैठक संगठन की आगामी कार्ययोजना की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

0 Comments
Post a Comment