भानुप्रतापपुर में विकास कार्य बना परेशानी का सबब, सड़कों को खोदकर छोड़ने पर नगर पंचायत पर उठे सवाल

0

TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर
 नगर पंचायत क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने के नाम पर शहर की कई सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है। खुदाई के बाद न तो सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया और न ही आम लोगों की सुविधा के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।
नगर के विभिन्न मार्गों पर बने गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों के कारण लोगों को रोजाना आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि दुकानों के सामने सड़क खोदकर छोड़ देने से ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही की शिकायत कई बार नगर पंचायत से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत की उदासीनता के कारण अधूरे पड़े कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गए हैं।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि नगर पंचायत तत्काल सड़कों की मरम्मत कराए, अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करे और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment