आप के स्वास्थ्य शिविर में 100 से ज्यादा लाभान्वित - कमल महान l

0
गोवर्धन यदु*
तिल्दा-नेवरा / आम आदमी पार्टी द्वारा 20 जुलाई से प्रारम्भ प्रत्येक सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण में अब तक सौ से अधिक लोगों ने उपचार करवाया है। उक्त जानकारी देते हुए बलौदाबाजार विधानसभा के मुख्य कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि शिविर में बीपी,शुगर और अन्य सामान्य बीमारियों की भी जांचकर आवश्यकता अनुसार दवाएं दी जा रही हैं।  उन्होंने चिकित्सक डॉ. राजकुमार सोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर हर सोमवार को सुबह 10बजे से दोपहर 2 बजे तक संजना आयुष हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास नेवरा में लगता है। 
27 जुलाई के शिविर में आप बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया,वरिष्ठ साथी दिलीप फेकर,सहदेव डांडेकर, नेमन बांधे, विधानसभा प्रभारी जसपाल जांगड़े, भरतसिंह चौहान, लॅच्छीराम पाल आदि साथी शामिल हुए। महान ने कहा कि अगला शिविर सोमवार 3 अगस्त को होगा।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment