सरोरा पंचायत में अवैध शराब बिक्री बंद कराने हेतु बैठक
गोवर्धन यदु
तिल्दा नेवरा -शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जिसमे खास तौरपर युवा वर्ग शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के मकड़जाल में फंसता जा रहा है। गांव गांव में आसानी से अवैध रूप से शराब बिकने से गांव के पुरे युवा वर्ग इसके चपेट में आ रहे है।
तिल्दा नेवरा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरोरा के ग्रामीण अवैध शराब बिक्री बंद कराने के लिए पंचायत भवन में बैठक आयोजित किया गया गांव में महिलाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक रखकर अवैध शराब बिक्री को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय पारित किया है साथ ही अवैध शराब बिक्री करने वाले और सेवन कर उत्पात करते पाए जाने पर जुर्माना वसूलने की बात कही गई है तथा गांव में महिला कमांडो ग्रुप बनाये जाने की बात बैठक में रखा गया है . । ग्राम पंचायत सरोरा शराब की अवैध बिक्री हो रही है। गांव में अशांति व स्कूल में शराब की बोतले फेके जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है,
ग्रामीणों ने बताया की गांव में में खुलेआम शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है। गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शराब बेचने वाला दादागिरी करता है। शराब पीने वाले ने स्कूल और सार्वजनिक जगहों में में शराब की बोतले फोड़ देते है । घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
गांव के बच्चे और युवा में भी शराब की लत लग रही हैग्रामीणों ने बैठक कर इस अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा किये बैठक में प्रमुख रूप से सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू ,उप सरपंच बसंत सिंह विनोद ,पंचगण दयानन्द चतुर्वेदी , चतुर्वेदी ,उमा कुर्रे ,इंदु शेखर शर्मा ,सरोजनी यदु माहेश्वरी पाल ,मनोज यादव ,ताराचंद पाल ,जितेंद्र वर्मा ,रति देवी ,यकिता साहू ,उमा सिन्हा ,नारायण यदु ,चंद्र कुमार , जयनारायण यदु ,ओमप्रकाश प्रमिला साहू ,सती निषाद ,संगीता वर्मा ,अनीता यदु। रुक्मणि ,महेश्वरी ,मीना ,पुनीता ,वेणु यशोदा उपस्थित रहे

0 Comments
Post a Comment