स्वास्थ्य मंत्री आज कांकेर दौरे पर रहेंगे, समीक्षा बैठक के साथ जिला अस्पताल का करेंगे निरीक्षण

0
कांकेर। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज 28 जुलाई 2026 को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी अधिकृत कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सुबह रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वाह्न लगभग 11:30 बजे कांकेर पहुंचेंगे।

कांकेर पहुंचने के बाद वे जिला पंचायत सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होकर जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे मंत्री जिला अस्पताल कांकेर का निरीक्षण करेंगे तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, व्यवस्थाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण के बाद मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके उपरांत वे शाम को रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने की दृष्टि से मंत्री का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment