20 जुलाई से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर - कमल महान
*गोवर्धन यदु तिल्दा नेवरा*
तिल्दा नेवरा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के संकल्प (सबको अच्छी शिक्षा और सबको अच्छा स्वास्थ्य ) को आगे बढ़ाते हुए पार्टी की स्थानीय इकाई सोमवार 20जुलाई से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर की शुरुआत कर रही है। यह जानकारी देते हुए आप के प्रमुख कार्यकर्त्ता कमल महान ने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार को सुबह 10बजे से दोपहर 2बजे तक संजना आयुष हॉस्पिटल अग्रसेन चौक नेवरा में लगेगा।
महान ने विज्ञप्ति के माध्यम से दानदाताओं से अपील की है कि उन्हें जन सेवा के इस कार्य के लिए धनराशि की आवश्यकता नहीं है। यदि आपके पास ऐसी सीलबंद एवं एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से अंकित शेष दवाइयां हैं, जिनका उपयोग सुरक्षित रूप से किया जा सकता है तो आप उन्हें दान स्वरुप प्रदान कर सकते हैं। जिससे जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिल सके। यदि आप चाहें तो नई दवाइयां खरीदकर भी इस जनसेवा अभियान में अपना सहयोग दे सकते हैं। सहयोग के लिए 9165455788 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments
Post a Comment