कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला

0

कांकेर। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा ने जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित कुल 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर, निरीक्षक कोमल भूषण पटेल को चौकी प्रभारी हल्बा से थाना प्रभारी अंतागढ़, निरीक्षक सुदर्शन सिंह ध्रुव को रक्षित केंद्र कांकेर से थाना प्रभारी आमाबेड़ा, निरीक्षक मनीष नेताम को प्रभारी जिविशा कांकेर से चौकी प्रभारी दुधावा, निरीक्षक योगेन्द्र कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी दुधावा से थाना प्रभारी सरोना, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी को थाना कांकेर से थाना प्रभारी ताड़ोकी तथा उपनिरीक्षक आलोक सुबोध को थाना अंतागढ़ से थाना प्रभारी कोड़ेकुर्से के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसके अतिरिक्त आदेश में सहायक उपनिरीक्षकों, प्रधान आरक्षकों एवं आरक्षकों के भी विभिन्न थाना एवं चौकियों में स्थानांतरण किए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं सुचारु बनाना बताया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी इस तबादला आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला आदेश जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा जनसेवा को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share this article

Show comments
Hide comments

0 Comments

Post a Comment