सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर के बीएमओ डॉ. प्रशांत सिंह को जन्मदिवस पर दी गई शुभकामनाएँ
नरहरपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. प्रशांत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सामाजिक एवं जनप्रतिनिधियों ने उनसे सौजन्य भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
इस अवसर पर उपस्थितजनों ने डॉ. प्रशांत सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सदैव समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. सिंह आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हुए नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।
इस दौरान निरंजन कुमार सिन्हा (जिला सहसंयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ), योगेश सोनवंशी (जिला सहसंयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ), गोपाल कृष्ण साहू (जिला युवा मोर्चा, कांकेर) एवं रामेश्वर साहू (युवा मोर्चा अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने डॉ. प्रशांत सिंह के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ करते हुए उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

0 Comments
Post a Comment