भानुप्रतापपुर में ब्लॉक कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, राहुल गांधी व विपक्षी सांसदों के साथ हुई कार्रवाई के विरोध में मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
*TOP NEWS छत्तीसगढ़ जिला उत्तर बस्तर कांकेर ग्रामीण से संतोष बाजपेयी की रिपोर्ट*
*भानुप्रतापपुर*
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित पेपर लीक एवं धांधली के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज तथा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं विपक्षी सांसदों को बलपूर्वक हटाए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पाढ़ी ने कहा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। ऐसे गंभीर मुद्दे पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।
प्रदेश प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में अपनी आवाज बुलंद कर रहे छात्रों और युवाओं पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई निंदनीय है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं विपक्ष के सांसदों को घसीटकर बलपूर्वक हटाया जाना लोकतंत्र का अपमान है। विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं माना जा सकता।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव प्रदेश सचिव जनक कश्यप जिला महामंत्री हेमंत ध्रुव विजय ठाकुर। ठाकुरराम कश्यप नवली मंडावी भी उपस्थित हुए। सभा को जिला अध्यक्ष बसंत यादव जनपद अध्यक्ष सुनाराम तेता पार्षद नरेंद्र कुलदीप श्याम शुक्ला ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश का युवा आज बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान है। युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
प्रदर्शन के अंत में केंद्र की मोदी सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय बनाया जाए, परीक्षा में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए तथा छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर के पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर कृष्ण टेकाम जितेन्द्र बेंजामिन चेतन मरकाम पंकज वाधवानी मुकेश चंद्राकर हितेश तिवारी अमर कचलम, संजय मेहता गोपाल राठी विजय धामेचा निकेश ठाकुर पुरुषोत्तम कुंजाम पारस सोनी जयपाल पोटाई भोला साहू प्रमोद कोमरे महेश सलाम संजू नेताम ललाई जीतू नागेश रविंद मंडावी आकाश यदु रवि दुग्गा शुभम ठाकुर निक्की ठाकुर अकरम कुरैशी , बृजलाल मंडावी,राजकुमार तेता,खेमलाल साहू, केवल पुजारी,हिंसाराम भुरकुरिया, दिलीप नाग,नारद चालकी , नारद नरेटी, प्रमोद कोमरे, देवनारायण बंजारा,सतूराम कुमेटी रविन्द्र कड़ियाम,योगेश यादव,बिरेन्द्र टेकाम,शंकर दुग्गा,उदयभान मण्डावी, जयता जाड़े, मानसिंह नरेटी, कोमल गावड़े, आशीष उसेंडीजिला सचिव अनुराग शर्मा, शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा, , ब्लॉक उपाध्यक्ष कुणाल टेकाम, , सैम, सुशांत जैन, एलबिन इक्का, , ऋषि सोनी वरुण , मनीष विशवास एवं अन्य कार्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में युवाओं के हितों की रक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

0 Comments
Post a Comment